Type Here to Get Search Results !

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय स्नातक में आज से कॉलेज बदलने का मौका , और जो अपना विषय बदलना चाहते हैं | Brabu University UG Admission Latest News 2020

हैलो दोस्तो , स्नातक में आज से कॉलेज बदलने का मौका

और जो अपना विषय बदलना चाहते हैं उनके लिए भी यह अच्छा अवसर है।

मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन जारी की गई मेधा सूची में सैंकड़ों विद्यार्थियों को दूर का कॉलेज आवंटित कर दिया गया। ऐसे में काफी संख्या में छात्रों ने नामांकन ही नहीं लिया। इन विद्यार्थियों को आज से तीन दिनों तक कॉलेज का विकल्प बदलने का मौका दिया गया है।


 यूएमआइएस (यूनिवíसटी मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) को-आर्डिनेटर प्रो. ललन झा ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से आवेदन के दौरान जो विकल्प दिया गया था, उसी में से कॉलेज आवंटित किया गया है। इस कारण यदि किसी विद्यार्थी ने नामांकन नहीं लिया हो तो वह विवि में आवेदन दे सकता है। शनिवार से तीन दिनों के लिए आवेदन को एडिट कर कॉलेज बदलने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यार्थियों ने आवेदन जमा किया है। उन्हें तीन दिनों का समय दिया जाएगा।

पहली सूची के आधार पर 53 हजार नामांकन : पहली मेधा सूची में स्नातक में 89 हजार विद्यार्थियों का नाम आवंटित किया गया था। इसमें शुक्रवार को आखिरी तिथि तक 53 हजार 600 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। प्रो. ललन झा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेधा सूची में नहीं आ सकी है। वे चाहें तो अपने ही संकाय में दूसरे विषय का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा।

सीट बढ़ने का प्रस्ताव नहीं हुआ स्वीकृत : स्नातक में सीट वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है। विवि की ओर से सीटों की संख्या 1.53 लाख करने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन, अबतक इसे स्वीकृत नहीं किया गया। बता दें कि स्नातक में पूर्व से 1.07 लाख सीटें निर्धारित हैं। इसके लिए करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन दिया था। इसमें से आठ हजार विद्यार्थियों का आवेदन गड़बड़ी के कारण रद हो गया था। शेष आवेदनों में से 89 हजार का नाम मेरिट के आधार पर पहली सूची में आई थी।

दोस्तों यदि आप सब बिहार महाविद्यालय में किसी कारण , कार्य हेतु आप यदि संपर्क करना चाहते हैं तो निचे दिए गए मोबाइल नं व ई-मेल द्वारा आप सब महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं ।

आप सब यहां से महाविद्यालय के वेबसाइट पर जा सकते हैं


Tags

Post a Comment

0 Comments